उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनशिक्षास्वास्थ्य

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, के साथ जन्मदिन मनाकर खिले बच्चो के चेहरे

Spread the love

उत्तराखंड/देहरादून

अनाथ बच्चो के साथ समय बिताने अनाथ आश्रम पहुँचे पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस के साथ जन्मदिन मनाकर खिले बच्चो के चेहरे।

आज दिनांक 03-01-2023 को श्री दलीप सिंह कुँवर, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विनीता कुँवर ,के साथ श्री श्रंद्धानन्द बाल विनीता आश्रम देहरादून का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा उपरोक्त आश्रम में निवासरत बच्चो के साथ समय व्यक्ति करते हुये उनसे मुलाकात कर बातचीत की गयी। बातचीत के दौरान महोदय को ज्ञात हुआ कि आश्रम में निवासरत कुमारी संजना का आज जन्मदिन है, जिस पर महोदय द्वारा तत्काल उक्त बालिका के लिए केक मंगवाकर उपस्थित बच्चो के साथ मिलकर बालिका का जन्मदिन मनाया, साथ ही उपस्थित बच्चो को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये उन्हे चॉकलेट, बिस्किट, जूस व अन्य खाद्य सामाग्री वितरित की गयी। इस दौरान महोदय द्वारा बच्चो को अपनी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करते हुये भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को नव वर्ष के अवसर पर उपरोक्त आश्रम के बच्चो के लिए रात्रि में पुलिस की ओर से भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये तथा भविष्य में भी बच्चो की शिक्षा में हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *