उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया

Spread the love

उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट ने आयोजित की वार्षिक आम सभा
उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट (रजि.) ने दिनांक 18.12.2022 को प्रातः 11 बजे कौलागढ़ रोड़ स्थित एक रेस्टोरेन्ट में अपना वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया।

अधिवेशन में ट्रस्ट के सभी नौ ट्रस्टी, सहयोगी, लाभार्थी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। सर्वप्रथम ट्रस्ट के सचिव मंगला प्रसाद बंगवाल ने सभी का अभिनंदन एवं परिचय करवाया। कोषाध्यक्ष अनूप कुमार बड़थ्वाल ने 2019 से 2022 तक का आय- का विवरण प्रस्तुत किया।
गणेश चन्द्र उनियाल ने विगत वर्षों में किये गए कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि ट्रस्ट वर्तमान में 17 संशाधन हीन एवं पितृहीन बच्चों की शिक्षा में मासिक सहयोग के साथ 7 निर्धन परिवारों को भी प्रतिमाह रु. 1500/आर्थिक सहायता दी जा रही है। असहाय वर्ग को चिकित्सा सहायता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इस वर्ष उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षाओं में मैरिट सूची में स्थान पाने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के5 15 छात्रों को भी सम्मानित किया गया और कुल रु. 66000/ की राशि वितरित की गई। गौसेवा के क्षेत्र में भी ट्रस्ट कार्य कर रहा है।
ट्रस्ट के भावी कार्यक्रमों एवं विस्तार पर महेंद्र पाल सिंह नेगी ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने अध्यक्षीय वार्ता में कहा कि ट्रस्ट लगातार समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य निष्काम एवं पारदर्शी भावना से कार्य करना है।
इस अवसर पर समाज सेवी श्री विजय जुयाल, गौशाला संस्थापक श्री गिरीश कंडवाल, श्री बीरबल सिंह असवाल, श्री अरुण बड़थ्वाल, श्री आलम सिंह बिष्ट, श्री देवानंद डंगवाल आदि सहयोगी उपस्थित रहे एवं सभी ने अपने विचार व्यक्त किये। ट्रस्ट से सहयोग प्राप्त करने वाली छात्राएं कु. सोनाली, कु. प्रिया एवं कु मानसी नयाल उपस्थित थी एवं सहयोग के लिए ट्रस्ट का आभार जताया। इस अवसर पर ट्रस्ट की विवरणिका का विमोचन भी किया गया। अंत में वीरेंद्र गुसाईं ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन मंगला प्रसाद बंगवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *