उत्तराखंडहेल्थ

Uttarakhand- नीलकंठ दर्शन को जा रहे गुजरात के 41 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव – उत्तरा न्यूज

Spread the love

उत्तराखण्ड में कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नही ले रहा है। बीते दिन ही 3 हजार से ज्यादा कोविड पॉजिटिव मामले मिले थे और अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे आपकी चिंताए और बढ़ जाएंगी।

खबर है कि तपोवन चेकपोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में 41 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार गुजरात के 70 यात्री दो बसो में सवार होकर नीलकंठ ​के लिये रहे थे और जब तपोवन चैक पोस्ट में उनका टेस्ट किया गया तो एंटीजन टेस्ट में 41 लोग पॉजिटिव पाए गये। 41 लोगों के पॉजिटिव निकलने के बाद वहां हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता के साथ सभी को मुनिकीरेती के ऋषिलोक गेस्ट हाउस में बनाए गये क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *