राजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Spread the love

लखनऊ/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले और दूसरे चरण में 113 सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 105 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी सूची में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का नाम भी शामिल है। जी हां भाजपा ने बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण (SC) से अपना उम्मीदवार बनाया है।

तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उम्मीदवारों की इस पहली सूची में मथुरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज शर्मा, शाहजहांपुर से वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना और सरधना से संगीत सोम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। भाजपा ने अपने 83 मौजूदा विधायकों में से 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है जबकि 20 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इस सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है और 21 नए चेहरों को मौका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *