उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

उत्तराखंड की शॉर्ट हिंदी फिल्म ‘पाताल ती’ की टीम से विशेष सूचना सचिव अभिनव कुमार ने मुलाकात की.

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड की शॉर्ट हिंदी फिल्म ‘पाताल ती’ की टीम से विशेष सूचना सचिव अभिनव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान अभिनव कुमार ने कहा राज्य सरकार फ़िल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रावधान करने जा रही है।इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बनाये गये उत्तराखंड पवेलियन में पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे।इस दौरान अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग एवं प्रोत्साहन देगी।पाताल ती कल 25 नवंबर को फिल्म महोत्सव में दिखायी जाएगी। नई फिल्म नीति में अंतरराष्ट्रीय समारोहों के लिए चयनित फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवा फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहयोग देना प्राथमिकता है। जिससे उत्तराखंड में स्वस्थ और समृद्ध फिल्म संस्कृति का विकास हो।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक रुद्रप्रयाग जिले के संतोष रावत एवं उनकी टीम ने बताया कि अपने सीमित संसाधनों के बल पर इस शार्ट फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म को दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में 39वें इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है और साथ ही मास्को में भी प्रदर्शित हो चुकी है। संतोष रावत ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की भोटिया जनजाति पर केंद्रित फिल्म है, जो एक दादा-पोते के बीच भावनात्मक रिश्ते के ऊपर है।

यह फिल्म 26 मिनट की है, जो पहाड़ में प्रकृति व मानव के बीच के संघर्ष को सामने लाती है। संतोष रावत ने विशेष प्रमुख सचिव सूचना का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही राज्य सरकार से युवाओं को सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।उत्तराखंड पवेलियन में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी ने भ्रमण किया। बॉलीवुड में अपनी कला और सरल व्यक्तित्व के दम पर अलग पहचान बना चुके प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उत्तराखंड पवेलियन में आकर फिल्म नीति और शूटिंग लोकेशन की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *