उत्तराखंड लापरवाही पर एसएसपी ने दी ये बड़ी सजा, अंत्येष्टि में सहयोग करेंगे दरोगा और सिपाही
रुड़की ! कोतवाली गंगनहर दिनांक 23-10-2022 को रेल की चपेट में आए मृतक का अज्ञात व्यक्ति के रूप में क्रियाकर्म करने तथा थाना स्तर से गुमशुदगी दर्ज करने में अनावश्यक देरी तथा बाद में अज्ञात शव की पहचान बतौर हरीश चांदना होने सम्बन्धी प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर को दी थी।
जांच उपरांत एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर द्वारा प्रकरण कर्मियों में परस्पर संवाद की कमी, अज्ञात शव की पहचान के लिए पर्याप्त प्रयास न करने व अनजाने में लापरवाही बरतने का नतीजा बताया।
ताकि हरीश चांदना प्रकरण में बरती गई लापरवाही का कर्मियों को पश्चाताप हो व अपनी दिन-रात की नौकरी के बीच सामाजिक व्यवस्थाओं एवं उनमें अंतर्निहित भावनाओं को कर्मचारीगण समझें व भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृति न हो।
