उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर-
दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा ग्राम सभा बैराई गांव, फकोट, टिहरी गढवाल में आयुष विभाग के श्री गणेश खंडूरी, फार्मासिस्ट राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बांस काटल, नरेन्द्र नगर, टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट के सदस्य डा. राकेश बलूनी (पूर्व अतिरिक्त निदेशक उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाएं) ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।

शिविर में सम्मिलित हुये रोगियों में मुख्यतः श्वास एवं अल्प-रक्तता के रोगी अधिक पाये गये। शिविर में श्रीमती रामेश्वरी चौहान क्षे.पं.सदस्य बैराई गांव, नरेन्द्र सिंह चौहान पूर्व प्रधान, सचेंद्र सिंह चौहान, मनोज दास ग्राम प्रधान, कान सिंह दिखोला पूर्व प्रधान एवं कुंवर सिंह चौहान का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट की ओर से विनोद बहुगुणा, मंगला प्रसाद बंगवाल, अनूप बड़थ्वाल, हरेंद्र सिंह असवाल एवं गणेश चन्द्र उनियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *