उत्तराखंडराजनीति

CM धामी लोकल के लिए वोकल हुए,खटीमा में कुम्हार से खरीदे दिये

Spread the love

खटीमा।शनिवार को काशीपुर से खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा मुख्य बाजार में काफिला रुकवा कर हाथ से बने मिट्टी के दीयों की खरीददारी की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया।

उन्होंने कहा कि मिट्टी से बने दीयों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से इस दिवाली को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया।

खटीमा में सीएम धामी ने कहा मिट्टी से बने दीयों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया. इस अवसर पर उन्होंने सभी से इस दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदे जाने की अपील की।

बता दें कल ही पीएम मोदी ने माणा गांव से ‘वोकल फॉर लोकल’ की बात कही थी। वोकल फॉर लोकल पहल के हिस्से के रूप में, पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अपनी यात्रा के दौरान लोगों, विशेष रूप से पर्यटकों से स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों की खरीद पर पैसा खर्च करने की अपील की थी।जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि आप जिस भी स्थान की यात्रा पर जाएं, वहां से एक स्थानीय उत्पाद की खरीदारी जरूर करें. इससे भारत की ग्रामीण आर्थिकी को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *