विधायक ‘चकराता’ श्री प्रीतम सिंह नेमिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता” का शुभारंभ किया
विधायक ‘चकराता’ श्री प्रीतम सिंह ने आज डाकपत्थर, विकासनगर स्थित बैराज खेल मैदान में विकासखंड #कालसी, (चकराता) द्वारा आयोजित “नवम जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता” का बतौर मुख्य अतिथि विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।


सभी प्रतियोगियों को अपने अंदर खेल भावना जागृत करने और अपना मनोबल बनाए रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता का विकास भी होता है तथा इस तरह के आयोजन प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में काफी मददगार साबित होंगे।


यहाँ पहुंचने पर स्थानीय नेतागणों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों द्वारा किये गये स्वागत व स्नेह से अभिभूत हूँ।
