उत्तराखंड

हरिद्वार – मकर संक्रांति स्नान के लिए कल से उमड़ रहे श्रद्धालु , हर की पैड़ी हुई सील

Spread the love

मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर रोक लगने के बाद भी नारसन बॉर्डर पर बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। बॉर्डर पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और आईटीबीपी का कड़ा पहा रहा। इस दौरान पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाली छह सौ कारों को लौटा दिया। जबकि 3284 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें से 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिन्हें वापस भेजकर आइसोलेट होने के निर्देश दिए। वहीं, कोरोना जांच निगेटिव और रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही प्रवेश दिया गया।

कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए शुक्रवार को मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। साथ ही जिले के सभी बॉर्डरों पर पुलिस के साथ आईटीबीपी को तैनात किया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। जिसे देखते हुए शुक्रवार की सुबह से ही नारसन बॉर्डर पर कड़ा पहरा रहा। हालांकि, सुबह चार बजे से दूसरे प्रदेशों से आने वालों का भारी रेला बॉर्डर पर उमड़ पड़ा। ऐसे में पुलिस के सख्ती दिखानी पड़ी। पुलिस ने उत्तराखंड के निवासियों को पहचान पत्र दिखाकर रजिस्ट्रेशन और कोरोना जांच करवाने वालों को ही प्रवेश दिया गया। जिससे बॉर्डर पर कारों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए।

इस बीच पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को लौटा दिया। बॉर्डर से पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाली 600 कारों को वापस कर दिया। रोडवेज बसों में सवार लोगों के भी पहचान पत्र चेक किए गए। इसके बाद ही उन्हें कोरोना जांच और रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रवेश दिया गया।वहीं, संयुक्त जांच चौकी पर स्थित कोविड जांच केंद्र पर लगभग 3284 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिन्हें उनके घरों पर आइसोलेट कर दिया गया। मंगलौर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया बाहरी राज्यों के लोगों पर पूरी तरह से पाबंदी है। किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

जबकि उत्तराखंड प्रदेश के लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद रजिस्ट्रेशन और कोरोना जांच कराने के बाद ही प्रवेश दिया जा  रहा है। नारसन बॉर्डर पर सुबह से ही बाहरी राज्यों से आने वालों की भारी भीड़ रही। इस दौरान प्रवेश न मिलने पर लोग पुलिस से नोकझोंक करते रहे। बावजूद इसके पुलिस ने किसी भी सूरत में बाहरी राज्यों के लोगों को प्रवेश नहीं दिया। साथ ही हंगामा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद बाहरी राज्यों के लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए बॉर्डर पर 20 आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर पाबंदी के बाद पुलिस ने मंडावर और काली नदी चेकपोस्ट पर गुरुवार की सुबह सख्ती से चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने यूपी, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से आने वाले वाहनों को लौटा दिया। जबकि उत्तराखंड का पहचान पत्र दिखाने वालों को कोरोना जांच कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान काली नदी चेकपोस्ट से 35 और मंडावर चेकपोस्ट 51 वाहनों को लौटाया गया।

इस दौरान पुलिस से कई यात्रियों की नोकझोंक भी हुई। बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। मकर संक्रांति पर होने वाले स्नान को शासन प्रशासन की ओर से स्थगित करने के बाद क्षेत्र के यूपी बार्डरों पर पुलिस ने सख्त चेकिंग की। सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डरों पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि खानपुर पुरकाजी बॉर्डर और खानपुर मंडावर बार्डर पर पुलिस की ओर से सख्त चेकिंग की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को दोनों बार्डरों से 30 से अधिक वाहनों को लौटाया गया है। उत्तराखंड निवासी को पहचान पत्र दिखाने के साथ ही कोरोना जांच कराना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *