उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस ने आज देहरादून गांधी पार्क के बाहर एक घंटे का मौन रखकर धरना दिया और अंकिता हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की

Spread the love

देहरादून गांधी पार्क – उत्तराखंड बेटी हत्याकांड में कांग्रेस ने आज देहरादून में गांधी पार्क के बाहर एक घंटे का मौन रखकर धरना दिया

और मामले में सीबीआई जांच की मांग की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सामाजिक संस्थाओं और अन्य दलों के लोग भी शामिल रहे।

कांग्रेस ने हत्याकांड में साक्ष्यों को मिटाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने की साज़िश की गई है। आरोप हैं कि बहुत जल्दबाजी में सबूत नष्ट किये गये।

कांग्रेस उस वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रही है जिसके लिए एक बेटी की बलि चढ़ा दी गई। कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है और सीबीआई की जांच न्यायालय के जज की देखरेख में कराने की मांग कर रही है।

करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

हरीश रावत, पूर्व सीएम

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *