उत्तराखंडराजनीतिशिक्षा

CM धामी ने चंपावत में स्कूल की छत गिरने से छात्र की मौत पर जताया दुख, दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

Spread the love

CM धामी ने चंपावत में स्कूल की छत गिरने से छात्र की मौत पर जताया दुख, दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी चम्पावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डा के शौचालय की छत गिरने की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के लिये एस.डी.एम पाटी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में एस.डी.एम को निर्देश दिये हैं कि इस दुर्घटना के कारणों की तत्काल जांच पूर्ण कर 15 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी चम्पावत ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक छात्र के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जायेगी तथा घायल छात्रों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *