अपनी ही सरकार से नारज़ चल रहे खजान दास की चेतावनी बरकरार , 25 तारीख को बैठेंगे धरने पर
उत्तराखंड/ देहरादून
अपनी ही सरकार से नारज़ चल रहे विधायक खजान दास की चेतावनी बरकरार , 25 तारीक के दिन में बैठेंगे धरने पर ।
देहरादून से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट
देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार के चलते राजपुर विधायक खजान दास भाजपा से नाराज चल रहे हैं ।
मीडिया से रूबरू होते वक्त खजान दास ने बताया कि समस्त अधिकारियों और सरकार को अवगत करवाने के बावजूद स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेज़ी नही आ रही वहीं राजपुर विधानसभा में 90% काम स्मार्ट सिटी के ही अंतर्गत करवाए जाने हैं ।
इन अधूरे छूटे कार्यों के चलते जनता और स्थानीय निवासियों को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ता है , जिसके चलते अब विधायक के पास अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठने के अलावा कोई चारा नहीं बचता , यदि 25 तारीक तक स्मार्टसिटी के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया जाता तो विधायक खजान दास अपनी ही सरकार के खिलाफ घंटाघर पर धरने पर बैठेंगे ।
बताते चलें स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का काम अब पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है
बाइट : खजान दास , विधायक , राजपुर, BJP
