उत्तराखंडक्राइम

यूनियन बैंक से ₹1.20 करोड़ गबन का मामला, आरोपी कैशियर गिरफ्तार

Spread the love

यूनियन बैंक से ₹1.20 करोड़ गबन का मामला, आरोपी कैशियर गिरफ्तार

टिहरी।टिहरी में यूनियन बैंक में खाताधारकों के रुपये का गबन करने वाला कैशियर सोमेश डोभाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत मदननेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1 करोड़ 20 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ था। खाताधारक दौलत सिंह रावत समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कैशियर सोमेश डोभाल ने बैंक के ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकाल कर गबन किया है।घोटाले की सच्चाई सामने आने के बाद से बैंक कैशियर लापता हो गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर सोमेश डोभाल गिरफ्तार कर लिया है।

नई टिहरी थाने में 4 सितंबर 22 को मदन नेगी यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार ने एक प्रार्थना दिया। जिसमें उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा और विशेष सहायक सोमेश डोभाल पर उनके कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया। इस संबंध में देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के आदेश पर शाखा चंबा के शाखा प्रबंधक सती लाल ने मदन नेगी बैंक शाखा में तिमाही निरीक्षण किया। जिसमें प्रथम दृष्टया 44 लाख 33 हजार का अंतर पाया गया।जिसके संबंध में विभागीय जांच जारी है।

टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1 करोड़ 20 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ था। खाता धारक दौलत सिंह रावत समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कैशियर सोमेश डोभाल ने बैंक के ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकाल कर गबन किया है।घोटाले की सच्चाई सामने आने के बाद से बैंक कैशियर लापता हो गया था।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर सोमेश डोभाल गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *