अंतर्राष्ट्रीयराजनीति

सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार, अपनी नानी के काफी करीब थे राहुल गांधी

Spread the love

सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार, अपनी नानी के काफी करीब थे राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का शनिवार, 27 अगस्त 2022 को इटली में अपने घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 30 अगस्त को किया गया। वह 97 साल की थीं। राहुल गांधी अपनी नानी के काफी करीब थे। उन्हें जब भी मौका मिलता था वह नानी से मिलने इटली पहुंच जाते थे।

2018 में राहुल गांधी अपनी नानी को सरप्राइज देने होली का त्योहार मनाने इटली पहुंच गए थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं भी शेयर की थीं। तब उन्होंने लिखा था, श्मेरी नानी 93 साल की हैं। वह बहुत दयालु हैं। इस वीकेंड होली पर मैं उन्हें सरप्राइज देने जा रहा हूं। मैं उन्हें गले लगाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता…। सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। आज जब सोनिया की मां इस दुनिया में नहीं हैं तो उनकी वह तस्वीर लोगों को याद आ रही होगी, जब सोनिया-राजीव गांधी की शादी में उनकी एक तस्वीर इंदिरा गांधी के साथ ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *