राष्ट्रीय

नौ सेकंड, चार धमाके और भ्रष्टाचार के ट्विन टावर ध्वस्त

Spread the love

नौ सेकंड, चार धमाके और भ्रष्टाचार के ट्विन टावर ध्वस्त

नोएडा।सुपरटेक ट्विन टावर रविवार की दोपहर ढाई बजे यानी 02:30 बजे (28 अगस्त) गिरा दिए गए। नोएडा सेक्टर-93ए में अवैध तरीके से बनाई गई बिल्डिंग विस्फोट के जरिए ध्वस्त हो गईं। इसे गिराने में 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई। आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया। भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि टविन टावर के ध्वस्त होने से आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है। हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है कि सोसायटी के निवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है। हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा:

*नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *