नई पार्टी बनाएंगे गुलाम नबी आजाद
नई पार्टी बनाएंगे गुलाम नबी आजाद
श्रीनगर।कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद नई पार्टी बनाएंगे।वे बीजेपी या किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उक्त जानकारी आजाद के एक सहयोगी ने दी। बता दें कि आजाद के इस्तीफे के बाद पांच पूर्व विधायकों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। इस बारे में आजाद के एक करीबी ने बताया कि आजाद बीजेपी या किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे बल्कि अपनी नई पार्टी की नींव रखेंगे।जम्मू-कश्मीर के पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व विधायक जीएम सरूरी ने कहा उनके अलावा पूर्व विधायक हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
