उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस विभाग में इन पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें ऐसे आवेदन…

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। UKSSSC ने पुलिस विभाग में चीफ कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.insssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी है।

उम्मीदवार 23 फरवरी से पहले-“पहले आवेदन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *