उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम पर लगाई मुहर,आज को हो सकती है नामों की घोषणा

Spread the love

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम पर लगाई मुहर,आज को हो सकती है नामों की घोषणा

देहरादून।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी है। जेपी नड्डा के साथ बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से सूची मिलने के बाद मंगलवार को नई टीम की घोषणा हो सकती है।

राष्ट्रीय कार्यालय से सूची मिलने के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं। नई टीम में विभिन्न पदों पर 80 प्रतिशत तक युवा और नए चेहरे शामिल होंगे।

शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक में नई टीम को लेकर मंथन किया। बैठक में प्रदेश भाजपा में विभिन्न पदों के लिए नामों का पैनल तय कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया गया था।

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की बैठक के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *