उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून मालदेवता आपदा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खुद सरखेत पहुंचे

Spread the love

शनिवार 20अगस्त

देहरादून

मालदेवतामें आई तबाही के बीच उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खुद सरखेत पहुंचे जहाँ आपदा प्रभावित इलाकों का मंत्री ने दौरा किया मंत्री ने जज्बा दिखाते हुए ऐसे इलाकों से सरखेत पहुंचे जहाँ सड़क ही नहीं थी वही सीएम का हेलीकाप्टर बुलाकर मंत्री खुद आपदा प्रभावित क़ो लेकर देहरादून हॉस्पिटल पहुंच गए

प्रदेश के कृषि एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बीती रात्रि देहरादून के सरखेत (मालदेवता) में बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करने आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुँचे। बता दे कि मालदेवता व आसपास में मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं जिस कारण सड़क यातायात संभव नहीं हो रहा।*जनपद देहरादून में ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। SDRF टीम का आपदा राहत बचाव कार्य अभी जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *