मुख्यमंत्री एवम मंत्री रेखा आर्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तराखंड/नैनीताल :-
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी के साथ मा. मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी नें हल्द्वानी पहुंचकर ऑपेरशन मेघदूत में साल 1984 में शहीद हुए लांसनायक श्री चंद्रशेखर हर्बोला जी के आवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी!

ज्ञातब्य हो कि मूलरूप से द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19-कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे! मई 1984 में सियाचिन में पेट्रोलिंग के दौरान 20 सैनिकों की टुकड़ी ग्लेशियर की चपेट में आ गई थी,जिसमें वह शहीद हो गए थे!
