देहरादून – क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था” द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट
15 अगस्त 2022 को “क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था” द्वारा देश के स्वतंत्रता दिवस के त्यौहार को नूनरखेड़ा स्थित कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया ।

और सभी स्वयं सेवकों ने राष्ट्रगान गाया, इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने देशभक्ति के गीतों से माहौल को आनंदित एवं हर्षोल्लास से भर दिया । इस अवसर पर परंपरागत रूप से लड्डू का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ठा० बलबीर सिंह रावत जी (अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ), ठा० शशिकांत शाही जी – प्रवक्ता ने सभी प्रदेशवासियों को देश के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर रुद्राय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ पन्नालाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोहन सिंह चौहान केंद्रीय अध्यक्ष, सुरेंद सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह पुंडीर उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह कैंतूरा, श्याम यादव, प्रेम शंकर, राजीव पंवार (रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष), महेश रौथान, बलवीर सिंह रावत अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अंकित रौथान महासचिव युवा प्रकोष्ठ, राजेश सिंह राणा सचिव युवा प्रकोष्ठ के साथ महिला मंडल आदि उपस्थित रहे।
