राजनीतिराष्ट्रीय

आजादी के जश्न में डूबा देश,PM मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

Spread the love

आजादी के जश्न में डूबा देश,PM मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले, आहुती देने वाले, इस देश को आजादी के बाद बनाने वाले महापुरुषों को नमन किया इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आजादी के 100 साल पूरे होने पर विकसित देश बनाने का संकल्प लेने की भी अपील की।

देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद. पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित भी किया।ये उनका लाल किले से 9वां भाषण था। इससे पहले उन्होंने वहां तिरंगा भी फहराया। पीएम मोदी आज राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा है, चप्पे चप्पे पर पुलिस है और ड्रोन से नजर रखी जा रही है. आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार मेड इन इंडिया बंदूकों से पीएम को सलामी दी गई।इसके बाद लाल किले की प्राचीर पर भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की बरसात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *