राजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी ने बनाया बड़ा नेता, एक बार फिर भ्रष्टाचार की गोद में जा बैठे, नीतीश कुमार पर रविशंकर प्रसाद का हमला

Spread the love

बीजेपी ने बनाया बड़ा नेता, एक बार फिर भ्रष्टाचार की गोद में जा बैठे, नीतीश कुमार पर रविशंकर प्रसाद का हमला

पटना। बिहार में कल यानी 9 अगस्त को दिन भर चले सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने बीजेपी पर धोखेबाज का आरोप लगाते हुए गठबंधन तोड़ दिया और आरजेडी के साथ आ गए हैं। वहीं नीतीश के इस कदम के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने उनपर पर जमकर निशाना साधा और विश्वासघात से लेकर दगाबाजी करने तक के आरोप लगाए. अब इसी क्रम में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश को बीजेपी ने बड़ा नेता बनाया है,. लेकिन अब एक बार फिर वह भ्रष्टाचार के गोद में चले गए। नीतीश के 2017 के बयान को निकाला जाए कि उन्होंने त्श्रक् को लेकर क्या कहा था। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि साल 2019 की लोकसभा मोदी की हवा में जीते आप. क्योंकि 2014 में आपकी सिर्फ 2 सीटें ही आईं थी।

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि साल 2020 के विधानसभा में जब मोदी जी ने कसकर प्रचार शुरु किया। तब बीजेपी की आप से डबल सीट आने पर भी आपको सीएम बनाया गया। नीतीश को बीजेपी ने अपने कंधे पर बड़ा नेता बनाया। रेलमंत्री बनाया, मुख्यमंत्री बनाया. रविशंकर ने सवाल उठाते हुए कहा कि अरुण सिंह ने हफ्ते पहले घोषणा किया था कि नीतीश के चेहरे पर ही बीजेपी 2025 का चुनाव लड़ेगी. आखिर खिचड़ी क्या है और कब से पक रही थी?

रविशंकर प्रसाद से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमारा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर कई ट्वीट शेयर किए। उन्होंने नीतीश पर वार करते हुए कहा, नीतीश कुमार का कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना था। निगाहे थी पीएम कुर्सी पर, एनडीए को जनता ने वोट किया था और उन्होंने विश्वासघात किया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, नीतीश अपने दम पर सीएम नहीं बन सकते, पीएम का सपना देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *