उत्तराखंडराजनीति

धामी सरकार का रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा,उत्तराखंड रोडवेज की बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

Spread the love

धामी सरकार का रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा,उत्तराखंड रोडवेज की बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

देहरादून।रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार और डाक विभाग ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। एक तरफ जहां रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकती है तो वहीं, डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए देहरादून में स्पेशल काउंडर खोले गए हैं।

रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने भी राखियां भेजने के लिए स्पेशल इंतजाम किये हैं।देहरादून डाक विभाग के डायरेक्टर पोस्टल सर्विस अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि बहनें अपने भाइयों की राखियां भेज सके, इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है, जहां से महिलाएं अपने भाइयों की राखियां भेज सकती है।

11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है. ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं. लेकिन यदि कोई महिला उत्तराखंड रोडवेज की बस से प्रदेश के बाहर सफर करती है तो उसे किराया देना होगा. यह सुविधा सिर्फ उत्तराखंड की सीमा में ही लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *