उत्तराखंडपर्यटन

डीएम ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Spread the love

डीएम ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

गोपेश्वर।चमोली हिमांशु खुराना ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में वन-वे लूप रोड, बाईपास मोटर मार्ग, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं अस्पताल विस्तारीकरण के तहत संचालित कार्यों की गहनता से प्रगति समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के बाद नदी का पानी कम होने पर रीवर फ्रंट डेवलपेंट कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अभी से पूरी प्लानिंग तैयार रखें। निर्माण सामग्री को एडवांस में स्टाक करें एवं पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। आइएसबीटी के नवीकरण और पार्किंग निर्माण कार्यों में भी तेजी लाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में भूमि अधिग्रहण कार्यों की भी प्रगति समीक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआइयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, निर्माणदायी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *