राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं उत्तराखंड स्पीकर ऋतु खंडूड़ी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं उत्तराखंड स्पीकर ऋतु खंडूड़ी
दिल्ली।उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए राष्ट्रपति के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।
विधायक ऋतु खंडूड़ी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को सर्वोच्च पदों पर आसीन कर रही है. उत्तराखंड में भी पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. महिला देश के सर्वोच्च पदों पर रह कर सामाजिक कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण को आगे ला रही हैं और भारत वर्ष का नाम विश्व पटल पर चमकाते हुए हर दिन नये मुकाम हासिल कर रही हैं।
उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की बधाई भी दी
