सीएम धामी पहुँचे टपकेश्वर महादेव मंदिर , किया जलाभिषेक
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह-सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां शिवालय में उन्होंने जलाभिषेक किया साथ ही सीएम द्वारा पूजन भी किया गया इस अवसर पर सीएम के साथ बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर दवाएं वह अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। आम जनता को जागरूक करने को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा ने 5 साल में राज्य में अभूतपूर्व विकास किया है। जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को शुरू किया है।
रिपोर्ट – ऐ के पांडे
