उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

UKSSSC पेपर लीक मामला: STF ने उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी समेत 2 गिरफ्तार

Spread the love
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी*

कुमाऊं में विगत 24 घंटे में ताबड़तोड़ दबिश,*एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया देहरादून*
रात भर चली गहन पूछताछ और साक्ष्य की कड़ी जोड़ने में लगी एसटीएफ टीम को मिली सफलता
दीपक शर्मा और आरक्षी अंब्रिश गोस्वामी गिरफ्तार
परीक्षा लीक से जुटाए *35.89 लाख बरामद*
अब तक की कार्यवाही में पेपर लीक मामले में *1.20 करोड़ कैश/इन्वेस्टमेंट* का हो चुका है खुलासा।

इससे पहले शनिवार क़ो पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त जयजीत से महत्वपूर्ण साक्ष्य परीक्षा पेपर से संबंधित बरामद,*इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खोलेंगे राज*

अवैध रूप से पेपर डीलिंग में अर्जित *दस लाख रुपए और बरामद,कुल रकम पहुंची 47.10 लाख*
गढ़वाल के बाद *कुमाऊं में पहुंची जांच की आंच*,अभियुक्त मनोज जोशी की पुलिस कस्टडी रिमांड में घर से मिले साक्ष्य,रामनगर रिजॉर्ट में पेपर लीक के तार जुड़े,रजिस्टर आदि लिया कब्जे में एसटीएफ उत्तराखंड की सर्विलांस टीम ने खंगाले लाखो नंबर

 कुमाऊं में परीक्षा लीक मामले में कई रडार पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *