यहां बर्फबारी जान पर पड़ी भारी!
खबर..राजधानी से कोरोना काल के बीच रविवार को उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। वही ,रविवार को बारिश और ऊंचाई वाले कई स्थलों पर जमकर बर्फबारी हुई। वही जिसमें मौसम विभाग के
मुताबिक देवभूमि में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से पर्यटक काफी परेशान हैं। बर्फबारी की वजह से जगह-जगह सड़कें/रास्ते बंद हो गए हैं। वही इस दौरान सड़कें बंद होने की वजह से पर्यटक फंस गए हैं। जिस कारण लोग बाहर नहीं निकल पा रहे है। बता दे कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी शनिवार सुबह से बारिश से बुरा हाल है। वही बर्फबारी को लुफ्त उठाने बहारी राज्यों जिसमें दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशो से लोग उत्तराखण्ड की ओर उमड़ रहे है। लेकिन कुछ यात्री ऐसे भी जो बिना तैयारियों के ही बर्फबारी का मजा लेने पहुंच रहे है। और फिर परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। ठंड से लोग ठीठुर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे, हर्षिल, धराली और भरव घाटी से गंगोत्री पूरी तरह से बंद होने की वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है। उत्तराखंड- उत्तरकाशी, के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी है। जिससे विभिन्न स्थानों बर्फबारी के कारण यातायात भी बाधित हो रहा है। इस दौरान उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी से आगे बंद है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राडी टॉप से आगे बंद है। देहरादून के मसूरी, चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मैदानी इलाको में बारिश तो उत्तराखण्ड के इन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी।
वहीं, इस दौरान बर्फबारी के बाद पहाड़ों का नजारा देखते ही बन रहा है, लेकिन बारिश और बर्फबारी से ठंड में भारी इजाफा भी हुआ है. ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में दुबक गए हैं। जिस कारण मवेशियों के लिए चारापत्ती की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। वहीं, बर्फबारी के कारण पर्यटक और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। देहरादून में रविवार सुबह भी हल्की बारिश जारी रही। हालांकि बाद में धूप खिल आईऔर फिर मौसम खराब हो गया। देर शाम दून में झमाझम बारिश हुई। मसूरी में रविवार को भी बारिश हुई। शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। चारधामों में बर्फबारी हुई।
रविवार को पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फबारी व बारिश से जन.जीवन अस्त व्यस्त रहा। 20 गांव बर्फ की सफेद चादर से ढके हैं। वहीं, उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी की वजह से मोरी सांकरी जखोल मोटर मार्ग समेत दर्जनों गांवों की सड़कें जाम हो गई हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इस दौरान बदरीनाथ-माणा और माणा पास तक हाईवे पर जगह-जगह भारी मात्रा में बर्फ जमी है।
बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य भी ठप पड़ गया है। बेनाकुली, हनुमान चट्टी और इससे आगे ऑलवेदर रोड का कार्य भी प्रभावित हो गया है। वही इसी के साथ पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग, धारचूला, मुनस्यारी में मुनस्यारी के खलिया, बलाती, पातलथौड़, मिलम, लास्पा के साथ ही दारमा व व्यास घाटी में ताजा हिमपात हुआ। खलिया में एक फिट, मिलम में 4 फिट, लास्पा में 3 फीट तक बर्फबारी हुई।
ब्यूरो – रिपोर्ट
