उत्तराखंडदेहरादूनबिज़नेस

CM धामी से उत्तराखंड फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

Spread the love

CM धामी से उत्तराखंड फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है।

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किलोमीटर के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का अनुरोध किया जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश के फिल्म क्षेत्र से जुड़े श्री गणेश विरान, श्री बलराज नेगी, श्री अनुज जोशी, श्री अशोक चौहान, श्री प्रदीप भण्डारी एवं अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *