उत्तराखंडधार्मिक

नीलकंठ महादेव मंदिर में 25000 श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Spread the love

उत्तराखंड /ऋषिकेश

देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट 

सोर्स – नीलकंठ महादेव मंदिर कावड़ यात्रा में सावन के पहले सोमवार को कावड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस के आला अफसर मंदिर परिसर में ही मौजूद हैं। दोपहर तक यहां करीब 25000 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।

सिद्ध बाली मंदिर नीलकंठ में भी बाबा के जयकारों से गूंज उठी धरती श्रद्धालुओ ने महंत जी एवम सभी संतो से आशीर्वाद लिया

 

 

पंचक के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

श्रावण मास के पहले सोमवार को पंचक के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह के वक्त हालांकि यहां सामान्य गति से जलाभिषेक हो रहा था। दोपहर बाद अचानक यहां भीड़ बढ़ने लगी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शिवानंद गिरि ने बताया कि भगवान नीलकंठ महादेव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर के द्वार पर जल लहरी की व्यवस्था की गई है। दोपहर तक यहां करीब 25000 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।

 

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जगह पर पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मंदिर में प्रवेश से पूर्व मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। पैदल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। श्रावण मास में सोमवार को पहली बार भीड़ देखने को मिली है। नगर प्रवेश से पूर्व श्यामपुर पुलिस चौकी से कावड़ियों के वाहनों को वीरभद्र और आइडीपीएल पार्किंग में भेजा जा रहा है।

 

नगर क्षेत्र के पौराणिक शिवालय वीरभद्र महादेव, सोमेश्वर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से स्थानीय श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती और जनपद देहरादून के ऋषिकेश कोतवाली स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम को एक दूसरे से जोड़ दिया गया है।

क्षेत्र की खुशहाली को महापौर ने किया जलाभिषेक

सावन के प्रथम सोमवार पर नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने देवभूमि ऋषिकेश के पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर शहर की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक करने पहुंचे शिवभक्तों को बधाई भी दी। विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर महापौर ने शहर की स्मृद्वि एवं विश्व-कल्याण की कामना की। कहा कि सावन माह लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। महापौर ने इस मौके पर शहरवासियों से कांवड़ मेले के लिए बनाई तमाम व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *