उत्तराखंडदेहरादून

डीएम सोनिका चार्ज लेते ही एक्शन में दिखीं,कांवड़ यात्रा तैयारियों के साथ अस्पताल का किया निरीक्षण

Spread the love

डीएम सोनिका चार्ज लेते ही एक्शन में दिखीं,कांवड़ यात्रा तैयारियों के साथ अस्पताल का किया निरीक्षण

ऋषिकेश।रविवार को डीएम सोनिका ने नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में कांवड़ यात्रा के तहत जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने यात्रा में इंतजामों की स्थिति का फीडबैक लिया, तो पता चला कि रायवाला और कुछ क्षेत्रों में शिव भक्तों के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था ही नहीं की गई है।क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अप्रिय घटना के वक्त तत्काल पहुंचने वाली आपात सेवा की एम्बुलेंस को भी कांवड़ यात्रा में लगा दिया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर भी ठोस जवाब संबंधित अधिकारियों से नहीं मिला।

चार्ज लेते देहरादून जिलाधिकारी एक्शन में है।रविवार उन्होंने कांवड़ यात्रा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं, इस दौरान डीएम नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर आंतरिक मार्गों पर निराश्रित पशुओं के जमावड़े को लेकर भी नाराज दिखीं।उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट के साथ वाहनों में भी किराया सूची चस्पा करने को कहा। अधिकारियों को दो दिन में सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर आंतरिक मार्गों पर निराश्रित पशुओं के जमावड़े को लेकर भी नाराज दिखीं. उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट के साथ वाहनों में भी किराया सूची चस्पा करने को कहा. अधिकारियों को दो दिन में सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए. लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही. मौके पर एडीएम एके बरनवाल, एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, जोन मजिस्ट्रेट एनएच पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता (ईई) रचना थपलियाल, पीडब्ल्यूडी के ईई धीरेंद्र कुमार, जलकल अभियंता अनिल नेगी, तहसीलदार अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *