उत्तराखंड

रायपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंअग्याल संस्था द्वारा वृक्षा रोपण किया गया

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट 

आज दिनांक 10 जुलाई को अग्याल संस्था ने अपनी शपथ उत्तराखंड में “एक से सवा करोड़ पेड़” की मुहिम को आगे बढ़ाते हुये वृक्षारोपण के तहत आज रायपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर, देहरादून में अपने बनाये बीज बम / बॉल्स को आरोपित किया, बता दें कि संस्था ने कई वॉलंटियर के साथ मिलकर लगभग 500 बॉल्स बनाए थे

जिनमे से लगभग आधे संस्था ने पिछले रविवार को मोथरोवाला क्षेत्र में रिस्पना नदी के किनारे आरोपित कर दिया था, इसी श्रृंखला में संस्था ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर के चिक्तिसा अधीक्षक डा० प्रताप सिंह रावत के तत्वाधान में इन बीज बॉल्स को लगाया गया| इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद खंडूरी, प्रदेश महामंत्री श्री अंकित रौथान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बलबीर सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) श्री जितेंद्र राणा आदि भी उपस्थित रहे|
श्री खंडूरी ने इस अवसर पर बोलते हुए अग्याल को इस पुनीत कार्य के लिए बहुत साधुवाद दिया। और यह भी बताया कि अग्याल संस्था कई वर्षों से वृक्षारोपण के कार्य को निरंतर कर रही है, यह एक स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त समाज की ओर सराहनीय कदम है।


संस्था के सचिव श्री प्रभाकर ने इस अवसर पर चिक्तिसा अधीक्षक डा० प्रताप सिंह रावत जी का धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए अस्पताल प्रांगन में व्यवस्था की और कहा आगामी रविवार (हरेला पर्व) को भी बीज बॉल्स को आरोपित करने का विचार है, इन बीज बॉल्स को स्कूली छात्र छात्राओं के माध्यम से बनवाया जाएगा, ताकि उन्हें भी प्रकृति से जुड़ने का एक अवसर प्रदान हो सके।


इस अवसर पर अग्याल संस्था के सचिव श्री प्रभाकर ढौंडियाल, सह सचिव श्री राजेश राणा, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट, श्री मनोज अग्रवाल, श्री आदित्य रावत, श्री भूपेंद्र चौहान, श्री विकास कुकशाल, श्री अर्जुन बिष्ट, श्री साहिल ठाकुर, केशव बजाज, जसमीत सिंह, करण सिंह नेगी, अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *