Dehradun

डॉ. गीता खन्ना ने जताया आभार

Spread the love

देहरादून  । डॉ. गीता खन्ना ने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं मीडिया कर्मियों का जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती बीनू ढींगरा को दी शुभकामनाएँ

उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग एवं समर्थन देने के लिए माननीय मंत्री जी, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग (WECD), राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (SCPCR), संबंधित अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ. खन्ना ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से प्रदेश में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए गए हैं। यह उपलब्धियाँ सभी के साझा प्रयासों का परिणाम हैं।

उन्होंने आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बीनू ढींगरा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह बाल अधिकारों के संरक्षण की इस मशाल को और आगे ले जाएँगी तथा आयोग के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी।

अंत में डॉ. खन्ना ने कहा कि बच्चों के हित सदैव सर्वोपरि रहेंगे और भविष्य में भी जब कभी उनकी आवश्यकता होगी, वह बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार और प्रशासन के साथ सदैव सहयोग हेतु तत्पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *