Dehradun

अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिंकजा

Spread the love

पारिवारिक कलह के चलते नशे में धुत पुत्र ने धारदार हथियार से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल

घायल पिता की उपचार के दौरान हुई अस्पताल में मृत्यू

*पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

*थाना राजपुर:*

देहरादून । दिनांक 9/11/26 समय 19.15 बजे करीब 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नितिन राणा द्वारा अपने पिता मदन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 62 वर्ष को चाकू मार दिया है जिस सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे व घायल अवस्था में मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। दौराने उपचार डॉक्टर द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी नितिन राणा को मौके से हिरासत में लिया गया।

*पूछताछ का विवरण:*
गिरफ्तार अभियुक्त नितिन राणा द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त नितिन राणा नशे का आदि है तथा उसका अपने परिजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान नशे में धुत अभियुक्त नितिन राणा की अपने पिता मृतक मदन सिंह राणा से पारिवारिक कलह के चलते बहस हो गई तथा मृतक अभियुक्त पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे डांटने लगे। जिससे गुस्से व उत्तेजना में आकर उसने द्वारा घर के किचन में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यू हो गई।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* नितिन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी ग्राम चालंग सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र 35 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *