उत्तराखंड

एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा इंडिगो स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम

Spread the love

देहरादून / डोईवाला से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट

एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा इंडिगो स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत डोईवाला और रायपुर ब्लॉक के 8 राजकीय प्राथमिक और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1 जून 2022 से ‘इंडिगो समर कैंप’ का संचालन किया जा रहा है जो 30 जून तक विद्यालयों में जारी रहेगा जिसमें बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ साथ अन्य तरह की गतिविधियां जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट,कला,पेपर क्राफ्टिंग आदि कराई जा रही है और इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह के अंत में बच्चों के लिए क्विज कंपटीशन,स्वच्छ विद्यालय परियोजना,साइंस मॉडल कंपटीशन और रीडिंग और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


आज समर कैंप के दूसरे सप्ताह के अंतर्गत सभी 8 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विधालय माजरी ग्रांट में बैट्समैन श्री अभिजीत भारद्वाज द्वारा बच्चों को क्रिकेट खेल के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई और इसके साथ ही बच्चों को क्रिकेट खेल के नियमों के बारे में बताया गया।


बैट्समैन श्री अभिजीत भारद्वाज द्वारा एक बच्चे को क्रिकेट की सेफ्टी किट पहना कर सब बच्चों के सामने प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधालय में विकास (कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर श्री विकास (एसआरएफ foundation) और प्रशिक्षु शौर्य यदोवंशी उपस्थित रहे।


राजकीय प्राथमिक विधालय केशवपुरी में क्विज प्रतियोगिता का संचालन कम्युनिटी मोबिलाइजर(एसआरएफ फाउंडेशन)श्रीमान निर्मल सिंह और स्वयंसेवक श्रीमती पूजा सैनी द्वारा किया गया।राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विधालय माजरी ग्रांट में क्विज प्रतियोगिता का संचालन प्रशिक्षु शौर्य यदोवंशी और स्वयंसेवक श्रीमती शशिबाला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *