Dehradun

अवैध खुखरी के साथ 01 अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

*कोतवाली पटेल नगर*

*एसएसपी दून की सख्ती का दिखता असर*

*आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त*

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक: 23-10-26 को पटेलनगर पुलिस को चैकिंग के दौरान भुड़पुर नयागांव क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसे संदिग्धता के आधार पर रोककर पूछताछ की गई तो व्यक्ति द्वारा अपना नाम सहिद हसन पुत्र मोहर्रम अली निवासी ग्राम भूडडी थाना कोतवाली पटेलनग जनपद देहरादून बताया गया, जिसकी तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जो अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

तैयब पुत्र इनामुल्लाह निवासी परवल, थाना पटेल नगर, उम्र 25 वर्ष

*बरामदगी :-*

01 अवैध खुखरी

*पुलिस टीम :-*

1- हे०कां० अरुण
2- का० चमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *