उत्तराखंड: इन जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि व बिजली की आशंका |
देहरादून: उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है. बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. प्रदेश भर में ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज ( शनिवार, 8 जनवरी) उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बरिश और बर्फबारी हो सकती है.
पूर्वनुमान सही साबित हुआ. देर रात से ही राजधानी देहरादून समेत अनेक जिलों में बारिश जारी है. वहीं, 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
