साइबर ठगो पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स देहरादून उत्तराखंड
. दिनांक 16-10-2026
*प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतो पर की जा रही है प्रभावी कार्यवाही ।*
*साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातो को त्वरित कार्यवाही कर किया जा रहा है होल्ड ।*
*माह अक्टूबर में 15 दिनो में [01-10-26 से 15-10-26] तक 02 सप्ताह मे 1930 कंट्रोल रुम के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कराते हुये बचायी गयी साइबर अपराध पीड़ितो की 1.98 Cr रुपये की धनराशि ।*
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में एसटीएफ के अधीन संचालित राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रुम को साइबर अराध पीड़ितो की धनराशि को होल्ड बचाये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश किया गया था।
*विगत 15 दिनो में गयी मुख्य मुख्य कार्यवाही*
1. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 02-10-2026 को काश्मी शर्मा निवासी ऋषिकेश देहरादून द्वारा अपने साथ आनलाईन एपीके फाइल एक्सेस/ फ्राड के कारण 154000/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 110360.97 /-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
2. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 04-10-2026 को रितेश कुमार निवासी रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा अपने साथ आनलाईन एपीके फाइल एक्सेस/फ्राड के कारण 81998.21/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 81998.21 /-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
3. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 04-10-2026 को देव सिंह निवासी पंतनगर जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपने साथ आनलाईन एपीके फाइल एक्सेस/फ्राड के कारण 97993/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 66409.92 /-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
4. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 09-10-2026 को मुजीरबुर्रहमन निवासी बनभुलपुर जनपद नैनीताल द्वारा अपने साथ आनलाईन online Apk फाइल एक्सेस/फ्राड के कारण 158989/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 158989/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
5. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 12-10-2026 को इरशाद निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ आनलाईन online Apk फाइल एक्सेस/फ्राड के कारण 564000 /-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 564000 /-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
6. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 12-10-2026 को विवेक सिंह राणा निवासी खटीमा जनपद udhamsinghnagar द्वारा अपने साथ आनलाईन online Apk फाइल एक्सेस/फ्राड के कारण 196343 /-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 132532/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
7. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 12-10-2026 को किशन नाथ निवासी कालादूँगी जनपद नैनीताल द्वारा अपने साथ आनलाईन online Apk फाइल एक्सेस/फ्राड के कारण 51070 /-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 51070 /-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
8. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 12-10-2026 को नवीन चंद्र पांडे निवासी रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा अपने साथ आनलाईन facebook update notification link एक्सेस/फ्राड के कारण 367391/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 225648.41 /-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
9. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 14-10-2026 को मनोज नौटियाल निवासी नेहरुकोलोनी जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ आनलाईन फोन update link एक्सेस/फ्राड के कारण 442710 /-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 388987/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
10. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 16-10-2026 को Adesh Gupta निवासी Kashipur जनपद udn द्वारा अपने साथ आनलाईन Apk link एक्सेस/फ्राड के कारण 630000 /-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 630000/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0* उत्तराखण्ड ने जनता से अपील की है कि अपना बैंक खाता किसी अन्य को उपयोग हेतु न दें, कमीशन हेतु किराये पर खाता देना अपराध है । ATM कार्ड, OTP, PIN, UPI PIN साझा न करें, अज्ञात धनराशि आने पर तुरंत बैंक / POLICE को सूचित करें तथा अन्जान नम्बरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें, न ही कोई सूचना दस्तावेज दें । यदि कोई आपको पुलिस, सीबीआईए ईडी आदि का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने को डराये धमकाये तो घबरायें नहीं, कोई भी एजेन्सी ऑनलाईन गिरफ्तार नहीं करती है । किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों , फर्जी साईट , धनराशि दोगुना करने के प्रलोभनों में न आयें । गूगल से कोई भी कस्टमर केयर नम्बर को सर्च न करें । तेजी से बढ़ रहे इन्वेस्टमेंट स्कैम्स ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। स्कैमर्स वेबसाइट्स और नकली रिव्यू प्रोग्राम्स के माध्यम से लोगों को पहले छोटे.छोटे इनाम देकर भरोसा जीतते हैं तथा फिर धीरे.धीरे उन्हें भारी रकम निवेश करने पर मजबूर कर देते हैं। कम समय में अधिक लाभ के चक्कर में इन्वेस्ट ना करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

