STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 01 आया गिरफ्त में
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड, देहरादून
♦️ *STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
♦️ *STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट एवं कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।*
♦️ *बरामद इंजेक्शनों में 95 बुप्रेनॉरफिन (Buprenorphine) एवं 95 एविल (Avil) इंजेक्शन शामिल हैं।*
♦️ *STF द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सके।*
*विवरण*
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेशभर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा इनपुट विकसित कर कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे थे, इसी क्रम में टीम द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना बनभूलपुरा क्षेत्र, हल्द्वानी से अभियुक्त अदनान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 190 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनमें 95 बुप्रेनॉरफिन एवं 95 एविल इंजेक्शन शामिल हैं।
STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति के स्रोत तथा इनके वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अदनान कुरैशी, पुत्र अयूब कुरैशी, निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने, वार्ड नंबर-25, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल। उम्रः 23 वर्ष।
*बरामदगी*
बुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन – 95
एविल इंजेक्शन – 95
कुल बरामदगी – 190 इंजेक्शन।
*STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ टीम*
1.निरीक्षक पावन स्वरूप
2.उपनिरीक्षक विनोद जोशी
3.उपनिरीक्षक जगदीप नेगी
4.मुख्य आरक्षी वीरेंद्र चौहान
5.आरक्षी इसरार अहमद
*कोतवाली बनभूलपुरा टीम*
6.निरीक्षक दिनेश फर्त्याल
7.उपनिरीक्षक जगबीर सिंह
8.आरक्षी सुनील कुमार
*STF उत्तराखण्ड की अपील:* युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए STF की कार्रवाई निरंतर जारी है। आमजन से अपील है कि नशीले पदार्थों एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

