एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान*
*अभियान के दौरान 800 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का करा सत्यापन।*
*बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये 10 अभियुक्तों का भी किया गया भौतिक सत्यापन*
*भविष्य में किसी आपराधिक घटना में संलिप्तता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की दी चेतावनी*
*अनियमितता मिलने तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 72 भवन/प्रतिष्ठान स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 07 लाख 20 हज़ार रू0 का जुर्माना*
*28 संदिग्धों को थाने पर लाकर की पूछताछ, 25 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 12-10-2026 पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा कोतवाली पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी तथा थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत गुलाब बस्ती, आयुध विहार आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 800 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ- साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त/प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 10 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।
बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता पाये जाने पर पुलिस द्वारा 72 भवन/प्रतिष्ठान स्वामियों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 07 लाख 20 हज़ार रु० का जुर्माना किया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई तथा 25 संदिग्धों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किये गये।

