सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
*कोतवाली पटेल नगर*
*एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगी पहुँचे सलाखों के पीछे*
*नयागांव क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 03 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
देहरादून । दिनांक – 09/10/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत नयागांव क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*
1- मो0 अफजल पुत्र अनवर हुसैन निवासी परवल उम्मेदपुर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 30 वर्ष
2- इकबाल पुत्र बुन्दु निवासी परवल उम्मेदपुर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 33 वर्ष
3- अलीशेर पुत्र बिन्दु हसन निवासी सिंगनीवाला सहसपुर उम्र 42 वर्ष

