उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में दो वर्ष बढ़ी जायका परियोजना की अवधि, 2014 से चल रही है 807 करोड़ की परियोजना

Spread the love

उत्‍तराखंड में दो वर्ष बढ़ी जायका परियोजना की अवधि, 2014 से चल रही है 807 करोड़ की परियोजना

देहरादून । उत्तराखंड में जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग से चल रही जायका परियोजना की अवधि दो वर्ष बढ़ा दी गई है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन मुख्यालय में हुई जायका परियोजना की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से चल रही 807 करोड़ की परियोजना इस वर्ष जुलाई में खत्म होनी थी, लेकिन पिछले दो साल कोरोना संकट के कारण कार्य बाधित रहे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी अवधि दो वर्ष बढ़ा दी है।

वन मंत्री उनियाल ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत राज्य के वन क्षेत्रों में भूस्खलन की रोकथाम, वन पंचायतों और वन क्षेत्रों से लगे गांवों में आजीविका विकास, जल व मृदा संरक्षण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। अब तक 66 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जायका की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परियोजना के शेष रह गए कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को अधिक महत्व देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *