क्राइमराष्ट्रीय

दिल दहला देने वाली घटना, पबजी खेलने से रोका तो 16 साल के लड़के ने मां को मारी गोली

Spread the love

दिल दहला देने वाली घटना, पबजी खेलने से रोका तो 16 साल के लड़के ने मां को मारी गोली

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि मां ने बच्चे को पबजी खेलने से इनकार किया था। मिली जानकारी के मुताबिक मां की हत्या के बाद बच्चा शव पास तीन दिन तक घर में बैठा रहा। इस दौरान उसकी छोटी बहन दूसरे कमरे में बंद थी। लेकिन जब घर से शव की दुर्गंध आने लगी तो आरोपी ने हत्या की झूठी कहानी बनाई और पुलिस को सूचना दी। लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद बच्चे ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधिकारी भी बोले, बच्चे ने मां पर गोली चलाई
शव से दुर्गंध आने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़के ने अपनी मां को पबजी गेम खेलने से रोकने के बाद उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके की है। यहां एल्डिको कॉलोनी में साधना (40 साल) अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि साधना के पति कोलकाता में रहते हैं औ सैन्य अधिकारी है। पुलिस ने बताया कि साधना के बेटे को च्न्ठळ गेम खेलने की लत है। गेम खेलने से रोकने के कारण पहले भी कई बार वह झगड़ा करने लगता था, मां साधना को बेटे को लगातार गेम खेलना पसंद नहीं था।

पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी मां को गोली
पुलिस के मुताबिक रविवार को मां ने एक बार फिर पबजी गेम खेलना बंद कर दिया तो गुस्से में बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल उठाकर मां के सिर में गोली मार दी, जिससे साधना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बेटे ने रिवॉल्वर को बिस्तर पर छोड़ दिया और छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद 3 दिन तक बेटा घर में मां के शव के साथ रह रहा था। लाश से बदबू आने पर उसने घर में रूम फ्रेशनर भी छिड़का। मंगलवार की देर शाम जब दुर्गंध बढ़ी तो बेटे ने पिता को फोन कर मां की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर ने पुलिस को भी कई बार गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने शुरुआती जांच में उसने बताया कि बिजली मिस्त्री घर पर आया था और उसी ने मां को मार डाला है, लेकिन, ढाई घंटे की तफ्तीश के अंदर ही पूरी कहानी सामने आ गई और बेटे ने कबूल कर लिया था मां ने पबजी गेम खेलने से इनकार किया था इसलिए गुस्से में आकर उसने पिता की पिस्टल से मां को सिर पर गोली मार दी थी और 3 दिन तक घर में शव रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *