देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश शुरू
देहरादून । मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई।
अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं, जिससे पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।
देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
दोपहर में ही काले बादलों से छाया अंधेरा
मौसम विभाग ने जताया था पूर्वानुमान
उत्तराखंड में हल्की मध्यम बारिश का जताया था पूर्वानुमान
अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून , टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार
एवं उधम सिंह नगर जिलों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली कड़कने का था पूर्वानुमान
मौसम खराब होने पर यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील
तेज आंधी के कारण बिजली गुल होने के चलते ऊर्जा निगम की टीमें रात में ही फ़ाल्ट खोजने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गई थीं।
मौसम विभाग ने पहले ही देहरादून समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था।
विभाग के अनुसार अगले घंटों के दौरान भी दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

