एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पड़ी भारी, 4 गिरफ्तार
*थाना नेहरु कॉलोनी*

एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पड़ी भारी
*सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे यू- ट्यूबर सहित 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*यू-ट्यूबर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने का किया जा रहा था प्रयास*
*घटना में पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गयी तहरीर पर यू- ट्यूबर व उसके साथियों के विरुद्ध अभियोग भी किया गया पंजीकृत*
देहरादून । दिनांक 05/10/2026 को समय करीब 22.00 बजे थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नेक्सा शोरूम, हरिद्वार बायपास रोड पर कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर कंटेंट क्रिएटर/यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाते हुए चौकी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी पर लाया गया। चौकी पर दोनों पक्षों से वार्ता के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी एवं कुर्बान पुनः राज सिंह चौहान के साथ मारपीट पर उतारू हो गये, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति और अधिक उग्र होकर दूसरे पक्ष से झगड़ने का प्रयास करने लगे, इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
जिस पर तत्काल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाते हुए मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण हेतु दून अस्पताल भेजा गया। प्रकरण में श्री राज सिंह द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत
किया गया है, जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
*हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण :-*
1- अनुराग डोभाल पुत्र जगदंबा डोभाल, निवासी मोना शेट्टी होम, O टावर, फ्लैट नं0 201, खरड़, चंडीगढ़, उम्र- 29 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र सतीश कुमार, निवासी घाट खेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 22 वर्ष
3- अभय चौधरी पुत्र संजीव कुमार, निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र- 23 वर्ष
4- कुर्बान पुत्र शराफत, निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र- 23 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- हे०का० सतेन्द्र
3- कां० हितेश कुमार
4- PRD प्रमोद

