एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस
*कोतवाली पटेल नगर*
*अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्ता जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में हो गया थी लिप्त*
*पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल*
*अभियुक्ता के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी के कई अभियोग है पंजीकृत*
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 05/10/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर फूलवती को 01 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गई थी तथा बरामद गांजे को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थी। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है, जिसके विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
फूलवती पत्नी राजकुमार निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र- 38 वर्ष
*बरामदगी:-*
01 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा
*अपराधिक इतिहास :-*
1- मु०अ०सं०- 556/22 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट
2- मु०अ०सं०- 481/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट
3- मु०अ०सं०- 235/26 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट
4- मु०अ०सं०- 726/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- कां० चमन
3- कां० हर्मेंद्र
4- कां० नितिन सैनी
5- म०कां० संजू

