UTTRAKHAND

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Spread the love

देहरादून । आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा आज 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कैंप कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की दोनों महान विभूतियां की जीवन गाथा एवं उनके द्वारा देश हित में किए गए सभी कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए सभी को उनके बताए गए सिद्धांतों आदर्श और नीतियों के तहत देश हित में काम करने का अनुरोध किया गया। आयुक्त ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को याद करते हुए उसका अध्ययन करना चाहिए। जैसे बापूजी ने सादगी से शांति से और अहिंसा से जीवन व्यतीत किया ऐसे ही हमें भी सादगी एवं सरलता से भरा जीवन व्यतीत करना चाहिए। इसी में शांति प्राप्त होती है जो देश हित में अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *