इग्नू ने की प्रवेश की तिथि जारी, लगेगा विलंब शुल्क जानिए
दिनाँक- 01 अक्तूबर , 2026
*1 . इग्नू में जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन/ओ. डी. एल. दोनों ही माध्यमों में प्रमाणपत्र तथा सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित।*
*2 . इग्नू में दिसम्बर 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 7 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित। दिनांक 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक विलंब शुल्क रु 1100/-*
*3. सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2026 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 31 अक्टूबर तक विस्तारित।*
देहरादून । इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर , 2026 तक विस्तारित कर दी गई है। जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन एवं ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओ.डी.एल.) दोनों माध्यमों में प्रमाणपत्र तथा सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 13 अक्टूबर, 2026 तक अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रवेश की प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित लिंक के माध्यम से अंतिम तिथि तक आवेदन किया जा सकता है।
https://ignouadmission.samarth.edu.in/
इसी क्रम में दिसम्बर 2026 सत्रांत परीक्षा (Term-End Examination) के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क के दिनांक 7 अक्टूबर , 2026 तक विस्तारित कर दी गई है। दिनांक 8 अक्टूबर से दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक विलम्ब शुल्क रु 1100 /- के साथ परीक्षा फॉर्म के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2026 के लिए स्त्रीय कार्य ( असाइनमेंट) जमा करने की अंतिम तिथि भी दिनांक 31 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित कर दी गई है। सभी योग्य शिक्षार्थी अंतिम तिथि तक अपने अध्ययन केंद्र पर असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि शिक्षार्थियों के लिए जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश का यह अंतिम एवं सुनहरा मौका हो सकता है अतः सभी इच्छुक एवं शिक्षार्थी निर्धारित अंतिम तिथियों का ध्यान रखते हुए प्रवेश , सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन तथा असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षार्थी दिसम्बर 2026 की सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र हैं वे दिनांक 7 अक्टूबर 2026 तक इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिनांक 08 अक्टूबर 2026 से दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक विलम्ब शुल्क रु 1100 /- के साथ परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
आपसे निवेदन है कि इस सूचना को अपने समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कष्ट करें।
सादर ,
भवदीय,
(डॉ अनिल कुमार डिमरी)
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू, क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून।
